Breaking News

अगले साल तक कारोबार में सुगमता रैंकिंग पर ज़ोर : मोदी

18 Jan, 2019 1195
संवाददाता/in24 न्यूज़. 

 

भारत में कारोबार में सुगमता के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत कारोबार सुगमता के मामले में अगले साल तक शीर्ष 50 देशों में शामिल होने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। विश्वबैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग की नवीनतम रिपोर्ट में भारत ने 75 स्थानों की छलांग लगाते हुये 77वां स्थान हासिल किया है। वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के नौवें संस्करण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मैंने अपनी टीम से कड़ा परिश्रम करने को कहा है ताकि देश को अगले साल कारोबार सुगमता के मामले में शीर्ष 50 देशों की सूची में स्थान दिलाया जा सके।  

अन्य खबरे