Breaking News

अब मनीष तिवारी के भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की बढ़ी संभावना

19 Feb, 2024 1177

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
कांग्रेस से दिग्गज नेताओं को मोहभंग लगातार जारी है। कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद मनीष तिवारी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी मनीष तिवारी के संपर्क में है और वह जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों से पहले ही राजनीति गर्माई हुई है। ऐसे में दिग्गज नेता मनीष तिवारी के भी भाजपा में शामिल होने की खबरें कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। मनीष तिवारी वर्तमान में पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद हैं। जानकारी के मुताबिक, तिवारी ने लुधियाना की लोकसभा सीट से कांग्रेस की बजाय भाजपा की टिकट पर आगामी चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है। अब देखना होगा कि लगातार कांग्रेस को झटका देने के क्रम में मनीष तिवारी किस तरह और कब झटका देते हैं!

अन्य खबरे