उद्धव को छोड़ 12 राज्य प्रमुखों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दिया समर्थन
16 Sep, 2022
537
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde )ने एक और बड़ा झटका दिया है. शिवसेना (Shiv Sena) के 15 में से 12 राज्यों के स्टेट यूनिट चीफ ने शिंदे गुट को समर्थन देने का ऐलान किया है. शिंदे गुट को समर्थन देने वाले नेताओं में दिल्ली, मणिपुर, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के स्टेट यूनिट चीफ शामिल हैं. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को बैठक बुलाई थी. इस बैठक में शिवसेना के 15 में से 12 राज्यों के स्टेट यूनिट चीफ शामिल हुए. शिंदे गुट के सभी विधायक और सांसद भी बैठक में मौजूद थे. इस दौरान 12 राज्यों के शिवसेना प्रदेश यूनिट चीफ ने एकनाथ शिंदे खेमे को समर्थन देने का ऐलान किया. बता दें कि जल्द ही शिवसेना के कुछ बड़े नेता भी शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं.