Breaking News

एकनाथ शिंदे शिवसेना विधायक दल के नेता चुने गए

31 Oct, 2019 1104

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
कल बीजेपी विधायक दल के नेता के रूप में जहां देवेंद्र फड़नवीस का चुनाव फाइनल हुआ, वहीं आज एकनाथ शिंदे को  शिवसेना के विधायक दल के नेता के रूप में चुन लिया गया है. बताया जा रहा है कि उनको विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव खुद आदित्य ठाकरे ने रखा था जिसे सर्वसम्मति से मंजूर किया गया. शिंदे इससे पहले भी विधायक दल के नेता रह चुके हैं. सूत्रों की अगर मानें तो आज आदित्य ठाकरे के साथ राजपाल से मिल सकते हैं एकनाथ शिंदे, दिवाकर राउत और सुभाष देसाई।

अन्य खबरे