Breaking News

कांग्रेस मुझे मारने का भी सपना देखती है : मोदी

01 May, 2019 1165

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने आज कहा कि कांग्रेस को मुझसे इतनी नफरत है कि वह मुझे मारने का भी सपना देखती है, लेकिन पूरा देश मेरे लिए बल्लेबाजी करता है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जाकिर नाइक को आतंकवाद पर पुलिस को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया, जबकि श्रीलंका ने अब अपने टीवी चैनल को बंद करने का आदेश दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 10 दिनों के भीतर कृषि ऋण माफी का वादा किया तो गया था, मगर हुआ क्या! किसानों के साथ वादाखिलाफ़ी की गई।

अन्य खबरे