गठबंधन नहीं होने से कांग्रेस पर भड़के केजरीवाल
10 Mar, 2019
1169
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दिल्ली में अपने दम पर चुनाव लड़ने के कांग्रेस के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पार्टी को ‘अहंकारी’ करार देते हुए दावा किया कि चुनाव में उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी। मुस्तफाबाद में एक जनसभा में केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने कांग्रेस को गठबंधन करने के लिए राजी करने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं समझ पायी। उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस लोकसभा चुनाव में दिल्ली में अपनी जमानत गंवा बैठेगी।’’