Breaking News

गुना में पुलिस की बर्बरता का वीडियो राहुल गांधी ने ट्विटर पर डाला

16 Jul, 2020 792

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
गुना पुलिस की बर्बरता का वीडियो सामने आने से उसपर सियासत भी होने लगी है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के गुना में एक दलित दंपति की पुलिस द्वारा कथित तौर पर निर्दयता से पिटाई की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी लड़ाई इसी सोच व अन्याय के खिलाफ है। राहुल ने घटना से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि हमारी लड़ाई इसी सोच और अन्याय के ख़िलाफ़ है।  गौरतलब है कि गुना के जगनपुर क्षेत्र में एक सरकारी मॉडल कॉलेज के निर्माण के लिए निर्धारित सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर दलित दंपति की पिटाई की थी। इस पूरे मामले के उछ्स्त्रीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

अन्य खबरे