Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

जोधपुर में पराक्रम प्रदर्शनी का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

28 Sep, 2018 1425
संवाददाता/in24 न्यूज़. जोधपुर सैन्य अड्डे के बैटल एक्स मैदान में पराक्रम पर्व प्रदर्शनी का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधिवत उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी भारतीय सेना की ओर से 2016 में की गयी सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित की गयी है। इस प्रदर्शनी में भारतीय सेना की युद्ध क्षमताओं को दिखाया गया है। मोदी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप संदेश लिखा और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। धानमंत्री ने विजिटर्स बुक में अपने संदेश में लिखा, ‘‘मातृभूमि की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध, समर्पित, वीर सैन्य शक्ति के लिए देश गौरव अनुभव कर रहा है । सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को, पीढ़ी दर पीढ़ी प्रेरणा के प्रतीक सभी को, शत् शत् नमन।’’ मोदी के साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण व राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी थीं। उल्लेखनीय है कि उरी में सेना के ठिकाने पर हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 29 सितंबर 2016 को नियंत्रण रेखा के पार जाकर आतंकवादियों के सात ठिकानों को तबाह करने के लिए सर्जिक्ल स्ट्राइक की थी। सेना का कहना था कि उसके विशेष दस्ते की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में वे आतंकवादी मारे गए जो भारतीय सीमा में घुसपैठ की फिराक में थे। रक्षा मंत्री ने पिछले सप्ताह कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर 28 से 30 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.