धनंजय मुंडे : सुबह अजित पवार के साथ शाम को शरद पवार के साथ
संवाददाता/in24 न्यूज़.
धनंजय मुंडे सुबह से गायब थे पर शाम को वे एनसीपी की मीटिंग में शरद पवार के पास पहुंच गए, इसीलिए राजनीति में कब किस तरह की घटना घट जाए इसका सबसे बड़ा उदाहरण है महाराष्ट्र में सरकार द्वारा शपथ लेने के बाद की अफरातफरी. धनंजय मुंडे सुबह से किधर थे यह किसी को पता नहीं था, कहा जा रहा था कि अजित पवार के राइट हैंड होने के कारण बीजेपी को समर्थन देने में अजित पवार के साथ इनकी बड़ी भूमिका थी. मगर शाम को जब एनसीपी की मीटिंग में धनंजय मुंडे वापस आए तो हर कोई दंग रह गया. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस की सरकार बन जाने के बाद अब सभी पार्टियां अपने विधायकों को बचाने में जुटी हुई हैं. इसी क्रम में शरद पवार के भतीजे अजित पवार के सपोर्ट में एनसीपी के 9 बागी विधायकों को महाराष्ट्र से दिल्ली भेजा जा रहा है. वहीं, एनसीपी नेता धनंजय मुंडे का मन बदल गया है. सुबह वह अजित पवार के साथ थे और शाम को शरद पवार की एनसीपी मीटिंग में पहुंच गए हैं. दिनभर अजित पवार के साथ रहे धनंजय मुंडे शाम को शरद पवार के पास चले गए हैं. एनसीपी प्रमुख शरद पवार की ओर से बुलाई गई पार्टी विधायकों की बैठक में शामिल होने के लिए धनंजय मुंडे वाईबी सेंटर पहुंच गए हैं. धनंजय मुंडे सुबह अजित पवार के साथ थे. हालांकि, अभी तक किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि आखिरकार धनंजय मुंडे चाचा शरद पवार के साथ हैं या भतीजा अजित पवार के साथ.