Breaking News

पीएम का समय पूरा हो गया है : राहुल

08 May, 2019 1095

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

2019 का लोकसभा चुनाव इसलिए दिलचस्प हो गया है कि इस बार अजीबोगरीब बयानबाजियों का दौर देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि बदलाव का समय आ गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय पूरा हो गया है। राहुल ने दावा किया कि गरीबी उन्मूलन के लिए बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग, कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना- न्याय के लिए मतदान कर रहे हैं और इससे साबित होता है कि न्याय के विचार में कितना दम है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि यदि पार्टी सत्ता में आती है तो वह इस योजना के तहत देश में 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को प्रति वर्ष 72,000 रुपए देगी।   

अन्य खबरे