Breaking News

बीजेपी 125 शिवसेना 124 के फॉर्मूले पर गठबंधन,उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

01 Oct, 2019 1072

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन फाइनल हो गया. इसके साथ ही बीजेपी ने 125 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है. शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लेकिन उसने सिर्फ 70 उम्मीदवारों का एलान किया. दोनों पार्टियों ने उम्मीदवारों का एलान तो कर दिया लेकिन सीटों को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है. बीजेपी की 125 और शिवसेना की 124 मिलाकर हुई 249 सीटें, जबकि राज्य में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं. अब सवाल है कि बची हुई 39 सीटों का क्या होगा. इसके साथ ही महाराष्ट्र में लगातार आधी सीटों की मांग कर रही शिवसेना कम सीटों पर क्यों मान गई, यह भी एक सवाल है. मंगलवार को बीजेपी की लिस्ट जारी होने के करीब एक घंटे बाद शिवसेना ने भी अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया. ये फाइनल है कि गठबंधन में शिवसेना को 124 सीटें ही मिली हैं. कार्यकर्ता कम सीटों पर विद्रोह ना करें इसलिए शिवसेना ने अभी सिर्फ 70 उम्मीदवारों का एलान किया है.

अन्य खबरे