Breaking News

भाजपा कॉमेडी सर्कस चला रही है : प्रियंका

19 Oct, 2019 1061

सामना संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भारतीय जनता पार्टी की बड़ी कामयाबी और लोकप्रियता को देखते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कटाक्ष किया है कि भाजपा के राज में जहां देश की अर्थ व्यवस्था चौपट होती जा रही है, वहीं भाजपा कॉमेडी सर्कस चला रही है. गौरतलब है कि देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के बीच मोदी सरकार पर विपक्ष चौतरफा हमला कर रहा है. इसके बचाव में लगातार सरकार में मौजूद मंत्रियों के बयान आ रहे हैं. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी पर तंज कसा था. इस पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि नोबेल पाने वाले ने इमानदारी से काम करते हुए नोबेल हासिल कर लिया है. देश की अर्थव्यवस्था चौपट होती जा रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा कॉमेडी सर्कस चला रही है. बता दें कि नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी ने भारत की बिगड़ रही अर्थव्यवस्था पर चिंता जताई थी. प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को जो काम मिला है उसको करने की बजाय दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं. नोबेल पाने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया, नोबेल जीता. अर्थव्यवस्था ढही जा रही है. आपका काम उसको सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलाना.

अन्य खबरे