Breaking News

ममता के नहीं चाहने के बावजूद बंगाल में दि केरल स्टोरी से हटा बैन

19 May, 2023 653

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार द्वारा विवादित फिल्म दि केरल स्टोरी (The Kerala Story) पर लगाया गया बैन गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है। इस मामले की सुनवाई करते हुए सीजेआई ने कहा कि हम पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से फिल्म पर आठ मई को लगाई गई रोक को हटा रहे हैं। इस रोक का कोई पुख्ता आधार नजर नहीं आ रहा है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने बंगाल सरकार से कहा कि शक्ति का प्रयोग संयम से किया जाना चाहिए। फिल्म को एक जिला विशेष पर प्रतिबंधित किया जा सकता है, लेकिन पूरे राज्य में नहीं। जनता की भावनाओं को नियंत्रित करना सरकार का विशेषाधिकार है, फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता। बता दें कि पश्चिम बंगाल में फिल्म से बैन का हटना ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के लिए बड़ा झटका है।

अन्य खबरे