ममता दीदी ने दी मोदी को बधाई
23 May, 2019
1253
संवाददाता/in24 न्यूज़।
एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री दीदी ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को ट्विट कर जीत की बधाई दी है. उन्होंने कहा, विजेताओं को बधाई. लेकिन सभी हारने वाले हारे नहीं हैं. हमें पूरी समीक्षा करनी होगी और फिर हम अपने विचार आप सभी के साथ साझा करेंगे. बता दें कि मतगणना की प्रक्रिया पूरी तरह से पूरी हो चुकी है और वीवीपैट का मिलान हो चुका है.