महबूबा मुफ़्ती गिरफ्तार
05 Aug, 2019
1057
संवाददाता/in24 न्यूज़.
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है. गौरतलब है कि पहले महबूबा को उनके घर पर ही नज़रबंद कर दिया गया था, मगर अब ताज़ा खबर है कि उन्हें गिरफ्तार कर सरकारी गेस्ट हाउस में रखा गया है. अपने ट्वीट में महबूबा ने आज के दिन को काला दिन बताया था. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म करने और उसका बंटवारा करके केंद्र शासित प्रदेश बाने के ऐलान के बाद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र का स्याह दिन है.