Breaking News

मोदी के सामने सपा ने उतारा पूर्व सैनिक तेजबहादुर को

29 Apr, 2019 1206

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

राजनीति में कब क्या हो जाये कहा नहीं जा सकता! कल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने शालिनी यादव का नाम था, मगर  सपा ने मोदी को टक्कर देने के लिए अब वाराणसी से बीएसएफ के जवान तेजबहादुर यादव को मैदान में उतारा है. पहले यही तेजबहादुर बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. ये वही तेजबहादुर यादव हैं, जिन्होंने सैनिकों के खाने की क्वालिटी को लेकर एक वीडियो जारी किया था, जिसके बाद उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था. तेजबहादुर के समर्थन में कई सेना सामने आए थे, लेकिन फिर भी उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था.   

अन्य खबरे