Breaking News

यूपी में बसपा के पूर्व विधायक को एक महीने की जेल और सौ रुपए का जुर्माना

23 Feb, 2023 726
संवाददाता/in24 न्यूज़.
यूपी की एक स्थानीय अदालत ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना (Kartar Singh Bhadana) को 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान यहां आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया और उसे सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने पूर्व विधायक पर सौ रुपए जुर्माना भी लगाया है। नौ साल पहले 68 वर्षीय भड़ाना ने 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान शामली में एक जनसभा की थी। मामले की जानकारी देते हुए शामली के पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने कहा कि भड़ाना ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बाबरी थाना क्षेत्र के बुतराडा गांव में करीब 100-150 समर्थकों के साथ बिना अनुमति के एक जनसभा की थी। इस पर मामला दर्ज किया गया था। मामले में एक अप्रैल 2014 को उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सिविल जज सीनियर डिवीजन/अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार वर्मा की अदालत ने बसपा नेता को एक महीने की कैद और सौ रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दस दिन के अतिरिक्त कारावास का भी प्रावधान किया गया है। बता दें कि इस मामले में बसपा की तरफ से अबतक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अन्य खबरे