Breaking News

रियलटी शो में पीएम मोदी का उड़ा मजाक, ZEE को भेजा नोटिस

18 Jan, 2022 836

संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

देश के पीएम नरेंद्र मोदी (narendra modi) के का रियलटी शो में मजाक उड़ाने पर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जी एंटरटेनमेंट (zee intertainment) इंटरप्राइजेज लिमिटेड को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में 15 जनवरी को एक रियलिटी शो के प्रसारण के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

बता दें कि इस शो में दो बच्चों ने कथित तौर पर नोटबंदी (dimontization) को लेकर कॉमेडी की। लेकिन इसी कॉमेडी के दौरान इन बच्चों ने कथित तौर पर पीएम मोदी और उनकी पोशाक का मजाक भी उड़ाया। कॉमेडी का थीम तमिल फिल्म 'इम्साई अरासन 23 एम पुलिकेसी' पर आधारित था.

इस मामले में तमिलनाडु में बीजेपी के आईटी और सोशल मीडिया विंग के अध्यक्ष सी टी आर निर्मल कुमार ने शिकायत की थी. निर्मल कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि कार्यक्रम में बच्चे जानबूझकर पीएम मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शो में नोटबंदी, पीएम की विभिन्न देशों की राजनयिक यात्राओं और पीएम की पोशाक के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

जिसके बाद मंत्रालय ने मीडिया हाउस से सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। शो के कंटेंट को हिंदी के साथ अन्य भाषाओं में ट्रांसलेट किया गया था। 

इस पूरे मामले में 'ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के चीफ क्लस्टर ऑफिसर सिजू प्रभाकरन ने कहा कि वह कार्यक्रम से संबंधित सभी तरह के कॉन्टेंट को हटा देंगे और जल्द ही स्पष्टीकरण देंगे। उन्होंने आगे बताया कि, कम्युनिकेशन टीम इस मुद्दे को देख रही है।  

अन्य खबरे