Breaking News

संसद में निकले 17 सांसद कोरोना पॉजिटिव

14 Sep, 2020 736

संवाददाता/in24 न्यूज़.
विश्वव्यापी महामारी कोरोना के संकट से संसद भी अछूता नहीं रहा. बता दें कि संसद का मानसूत्र सत्र आज से शुरू हुआ है. इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि पहले ही दिन 17 सांसद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बीजेपी की मीनाक्षी लेखी समेत 17 सांसदों में कोरोना वायरस पाया गया. इन सबका कोविड-19 टेस्ट 13 और 14 सितंबर को संसद भवन में कराया गया था. जिन सांसदों में कोरोना वायरस पाया गया है. उनमें  सबसे ज्यादा 12 सांसद बीजेपी के हैं. इसके बाद वायआरएस कांग्रेस के दो सांसद, शिवसेना, डीएमके के और आरएलपी के एक-एक सांसद कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. भाजपा के जो सांसद कोरोना पॉजिटिव निकले हैं उनमें मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े तथा प्रवेश बर्मा प्रमुख नाम हैं. इसके अलावा सत्यपाल सिंह, जनार्दन सिंह सिगरीवाल, सुखबीर सिंह जौनपुरिया, सुकांता मजूमदार, बिद्युत बारान महतो, प्रधान बरुआ, प्रताप राव पाटिल, राम शंकर कटारिया और रोडमल नागर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनके अलावा राजस्थान से आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल भी कोरोना संक्रमित आए हैं. बता दें कि संसद का कार्यकाल चार घंटे तक चलनेवाला है.  

अन्य खबरे