Breaking News

30 जून को बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

17 Jun, 2019 1206
संवाददाता/in24 न्यूज़.
गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार अमित शाह जम्मू-कश्मीर 30 जून को जानेवाले हैं.  गौरतलब है किकेंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह 30 जून को कश्मीर घाटी के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे. सूत्रों ने यह जानकारी दी. एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा से एक दिन पहले शाह 30 जून को बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे. लोकसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल में गृहमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद शाह की जम्मू एवं कश्मीर की यह पहली यात्रा होगी.केंद्रीय गृहमंत्री श्रीनगर में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे, जिसमें सेना, राज्य पुलिस, अर्धसैनिक बल, राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.

अन्य खबरे