Breaking News

कोरोना से परिवार को बचाने के लिए आईपीएल छोड़ेंगे अश्विन

26 Apr, 2021 959

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना ने हर किसी को परेशान कर रखा है. आईपीएल में दिल्ली कैपिटल के लिए खेलने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने देश में चल रहे कोरोना वायरस महामारी के बीच अपने परिवार की मदद के लिए आईपीएल 2021 से बाहर होने का फैसला किया है. आश्विन ने रविवार को माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर घोषणा की कि वह आईपीएल सीजन से छुट्टी ले रहे हैं. अश्विन ने ट्वीट किया कि मैं कल से इस साल के आईपीएल सीजन से एक ब्रेक ले रहा हूं. मेरा परिवार कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है और मैं उनकी मदद करना चाहता हूं. क्रिकेटर ने कहा कि अगर अगले सप्ताह देश की स्थिति में सुधार होता है तो वह वापस लौट सकते हैं. अश्विन ने लिखा कि अगर चीजें सही दिशा में जाती हैं तो मैं वापसी की उम्मीद करता हूं. अश्विन के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली कैपिटल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से उन्हें और उनके परिवार को पूर्ण समर्थन दिया है. बता दें कि कोरोना ने पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है. 

अन्य खबरे