Breaking News

पहलवान सुशील कुमार का मारपीट वाला वीडियो आया सामने

28 May, 2021 1014

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशिल कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. हरियाणा के पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस में ओलंपियन सुशील कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने हाथों में हॉकी लिए मृतक सागर धनखड़ को पीटते नजर आ रहे हैं. खबरों के मुताबिक 19 से 20 सेकंड का ये  वीडियो पुलिस के पास बतौर सबूत मौजूद है. इस वीडियो में ओलंपियन सुशील कुमार, मृतक सागर धनखड़, सोनू महालऔर उसके साथियों को हॉकी और डंडे से पीटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने यह वीडियो वारदात वाली रात मौके पर मौजूद प्रिंस के मोबाइल फोन से बरामद किया है. प्रिंस सुशील कुमार का करीबी है. उसके ऊपर भी कई मुकदमे दर्ज हुए हैं. इस वीडियो में छत्रसाल स्टेडियम के अंदर कई लोग दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में काला आसौदा गैंग और नीरज बवानिया गैंग के कई बदमाश नजर आ रहे हैं. पुलिस का कहना है कि वीडियो में सुशील कुमार भी मौजूद है. इस वीडियो में सागर धनखड़ जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है. वह हाथ जोड़ता दिख रहा है. इसी वीडियो में एक शख्स अपने हाथ में पिस्टल या रिवॉल्वर या देशी कट्टेनुमा हथियार लिया दिख रहा है. सभी बदमाशों के हाथों मे लाठी, डंडे और हॉकी स्टिक मौजूद हैं. सागर के अलावा एक और  शख्स को सुशील कुमार के साथी मारते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वीडियो में सफेद रंग की कुछ गाड़ियां भी नजर आ रही हैं. पुलिस ने दावा किया कि ये गाड़ियां नीरज बवानिया और काला गैंग के बदमाशों की हैं. वीडियो की एफएसएल रोहणी में फोरेंसिक जांच की गई है. वीडियो असली पाया गया है. यह मोबाइल फोन से बनाया गया है. सुशील कुमार ने क्राइम ब्रांच को पूछताछ में वारदात में शामिल कई लोगों के नाम भीइस वीडियो के बाद इतना तो तय है कि पहलवान सुशील कुमार आसानी से बचने वाले नहीं हैं.

अन्य खबरे