Breaking News

शवयात्रा में अर्थी पर अचानक उठ बैठा व्यक्ति

22 Dec, 2020 1265

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक कहावत है कि ज़िंदगी और मौत ऊपरवाले के हाथ में है, मगर कई बार इंसानी सोच की वजह से ज़िंदा इंसान को भी मृत समझ लिया जाता है. इसी तरह अंतिम संस्कार के लिए अर्थी पर ले जा रहे एक व्यक्ति के अचानक उठकर बैठने का मामला  चित्तूर जिले के  मदनपल्ले मंडल में सामने आया है। ख़बर के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति मंडल के कट्टूबावी गांव में एक पेड़ के नीचे बेहोश पड़ा देख गांव वालों ने ग्राम सचिव मनोहर, वीआरओ नागराजू को इसकी खबर दी। उन्होंने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति की जांच कर बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। इसपर वे गांव के निकट एक गड्ढा खोदकर उसे दफनाने के लिए अर्थी पर ले जाया जा रहा था कि वह अचानक उठकर बैठ गया। इसके तुरंत बाद लोगों ने उसे 108 वाहन से मदनपल्ले जिला अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के बाद वह ठीक हो गया। एक कहावत है ना कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय! 

अन्य खबरे