Breaking News

ज़ीरो पर बोल्ड हुए कोहली

13 Feb, 2021 967

संवाददाता/in24 न्यूज़.
क्रिकेट के मैदान में कई बार गेंदबाज ऐसी गेंद डालता है कि बल्लेबाज को पता ही नहीं चलता कि वह कब आउट हो गया. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ भी ऐसा ही हुआ है. भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और पहले सेशन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 106 रन बना लिए. हालांकि, टीम इंडिया के लिए मुश्किल यह है कि उसने तीन विकेट खो दिया है, जिसमें विराट कोहली का विकेट भी शामिल है. विराट कोहली को शून्य के स्कोर पर मोईन अली ने बोल्ड किया. विराट कोहली जब आउट हुए तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ. दरअसल, 85 के स्कोर पर टीम इंडिया को चेतेश्वर पुजारा के रूप में दिन का दूसरा झटका लगा. पुजारा 21 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली. भारत की पहला पारी के 22वें ओवर की दूसरी गेंद पर मोईन अली ने विराट को बोल्ड किया. कहते हैं कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी.  

अन्य खबरे