Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

अफगानिस्तान में 45 आतंकवादी ढेर

29 Aug, 2019 1230

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

आतंकवादियों को सबक सिखाने के क्रम में अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में तालिबान के नियंत्रण वाले जिले में फाइटर विमानों द्वारा दो दिन पहले किए गए हमलों में 45 आतंकवादी मारे गए हैं. समाचर एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता निक मोहम्मद नाजरी के हवाले से कहा कि सरकारी बलों ने दो दिन पहले वाडरेज, यमगन और करन वा मुंजन जिलों में तालिबान के ठिकानों के खिलाफ हवाई हमले किए, जिसमें अब तक 45 विद्रोही मारे गए हैं और 15 अन्य घायल हैं. अधिकारी ने कहा कि सर्दियों के आने से पहले, तालिबान के कब्जे वाले इलाकों से आतंकवादियों को बाहर निकालने के उद्देश्य से ऑपरेशन 'पामिर 207' को अंजाम दिया गया. उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन के दौरान दो सुरक्षा बल घायल हुए हैं.

अन्य खबरे