पाकिस्तान आर्मी के नए बॉस होंगे लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर
24 Nov, 2022
885
संवाददाता/in24 न्यूज़.
इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे पाकिस्तान (Pakistan) के जनरल कमर जावेद बाजवा (General Qamar Javed Bajwa) के बाद अगले सेना अध्यक्ष के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर (Lieutenant General Asim Munir) का नाम सामने आया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ (shehbaz sharif) ने उन्हें नियुक्त करने का फैसला किया है। खबरों के मुताबिक़ प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल मुनीर को नया सेना अध्यक्ष और लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा को ज्वॉइन्ट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जानकारी ट्वीटर के माध्यम से सूचना मंत्री मरियम औरंगज़ेब ने दी है।