Breaking News

पाकिस्तान में लाइव टीवी शो में भिड़े नवाज और इमरान के समर्थक

29 Sep, 2023 576

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक लाइव टीवी शो के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान के वकील शेर अफजल खान मारवात और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) के सीनेटर अफनान उल्लाह खान आपस में भिड़ गए। इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय मीडिया जियो न्यूज ने इसकी जानकारी दी है। वीडियो में दिखाया गया है कि दोनों के बीच तीखी बहस हो रही है, जिसमें दोनों अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगते हैं। इसके बाद मारवत ने अचानक सीनेटर पर हमला कर दिया। पहले तो दोनों ने एक दूसरे को धक्का दिया और बाद में एक-दूसरे से हाथापाई करने लगे। इस भिड़ंत को रोकने के लिए टीवी शो के क्रू ने हस्तक्षेप करना पड़ा और इसके बाद उन दोनों को दूर करना पड़ा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अफनान ने कहा कि मारवात ने उन पर हमला किया, उन्होंने कहा कि वह हिंसा में विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन नवाज शरीफ के सैनिक हैं। उन्होंने कहा कि मैंने मारवात को जो चांटा जड़ा है, वह पीटीआई और खासकर इमरान खान के लिए एक सबक है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सीनेटर ने कहा कि वे किसी को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।गौरतलब है कि इन दिनों सियासी मुद्दे पर आधारित लाइव शो में तनाव पैदा होना आम बात हो गई है।

अन्य खबरे