Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

महिला एंकर ने ऑन एयर की तलाक की घोषणा

12 Feb, 2023 812

संवाददाता/in24 न्यूज़.
तलाक (Divorce) के बारे में आपने अक्सर यही सुना होगा कि संबंधों में खटास के बाद अपने वैवाहिक रिश्ते को खत्म करने के लिए तलाक लेते या देते हैं, मगर सोशल मीडिया पर एक महिला न्यूज एंकर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें ऑन एयर अपने तलाक की घोषणा की है। लाइव टीवी के दौरान उनके इस अनाउंसमेंट से दर्शक हैरान रह गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के दौरान इस मामले की जानकारी दी कि वह शो के दौरान अंत में एक घोषणा करने वाली हैं। मामला अमेरिका का है। जानकारी के मुताबिक महिला का नाम जूली बंडारेस (Julie Banderas) है। 49 साल की जूली न्यूयॉर्क में एक चैनल में एंकर हैं। बीते दिन उन्होंने एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा- आज रात 11 बजे शो के अंत में मेरी एक छोटी सी अनाउंसमेंट है। इस दौरान उसने तलाक की घोषणा कर दी। जूली ने कहा कि ठीक है, मैं तलाक ले रही हूं। अब मैं आगे बढ़ने जा रही हूं। आप सभी का धन्यवाद यही ब्रेकिंग न्यूज थी। इतना ही नहीं जूली ने वैलेंटाइन्स-डे को मूर्खतापूर्ण और हास्यास्पद भी बताया। जूली ने 2009 में 55 साल के वित्तीय सलाहकार एंड्रयू सनसोन से शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं। पिछले साल दिसंबर में ही उन्होंने एंड्रयू से अलग होने के संकेत दे दिए थे। काफी समय से वो अपने बच्चों संग ही फोटो पोस्ट कर रही हैं। बता दें कि तलाक की ऐसी घोषणा ही इस वीडियो को वायरल करती जा रही है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.