Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी के चलते दुनियाभर में मचा हड़कंप

19 Jul, 2024 761

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में गड़बड़ी के चलते भारत और अमेरिका सहित कई देशों में हवाई सेवाओं ठप हो गई। कई कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पाए। मुंबई ओर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स तय समय से देरी से चल रही हैं। भारत सरकार ने इन तकनीकी दिक्कतों के बाद माइक्रोसॉफ्ट से संपर्क किया है। 

जानकारी के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ी साइबर सिक्योरिटी फर्म क्लाउड स्ट्राइक ने अपनी गलती मानी है, जिसका कहना है कि क्लाउड स्ट्राइक को एक एंटी वायरस अपडेट करना था, जो कंपनी समय पर नहीं कर पाई जिसकी वजह से दुनियाभर को इस आईटी संकट का सामना करना पड़ा है। 

कई देशों में एयरलाइंस, अस्पताल, स्टॉक एक्सचेंज, रेल सेवा, ब्रॉडकास्ट सर्विस समेत कई तरह की इमरजेंसी सर्विस जो ऑनलाइन माध्यम से दी जाती हैं वो प्रभावित हुई हैं। भारत में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद समेत तमाम शहरों में हवाई यातायात प्रभावित हुई हैं। साथ ही भारत की बैकिंग सेवाओं पर भी असर पड़ा है। 

ब्रिटेन में स्काई न्यूज का लाइव टेलीकास्ट बंद हो गया है। लंदन के स्टॉक एक्सचेंज, इजरायल के सेंट्रल बैंक पर भी असर पड़ा है। ब्रिटिश रेलवे और यूके की रेल सेवाओं पर भी माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर का असर दिख रहा है। इस संकट के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने अपना पहला बयान जारी किया है, जिसमें कहा है कि, “हमारे स्पेशलिस्ट जल्द से जल्द हम समस्या को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।”

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.