अक्टूबर में 21 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी

 27 Sep 2021  565

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बैंक संबंधी कार्यों के लिए अगलेमहीने में बहुत काम समय मिलनेवाला है। ऐसा इसलिए कि अक्टूबर का महीना पूरे भारत में त्योहारों और समारोहों से भरा हुआ है। अक्टूबर में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को शामिल करते हुए अक्टूबर माह में बैंक कुल 21 दिन बंद रहेंगे। अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, वाल्मीकि जयंती, नवरात्रि, दशहरा, ईद-ए-मिलाद जैसे कई अवसर हैं, जिन पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि अक्टूबर माह में देश में हर जगह बैंक 21 दिन बंद रहेंगे, ऐसा नहीं है। माह में पड़ रही कुछ छुट्टियां/त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित हैं। इसलिए बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के पास कुछ विशेष राज्यों के आधार पर कुछ क्षेत्रीय छुट्टियों के साथ सभी सार्वजनिक छुट्टियों पर बैंकों को बंद रखने के लिए कुछ दिशानिर्देश हैं। बता दें, संबंधित राज्यों की राज्य सरकारें क्षेत्रीय छुट्टियां तय करती हैं। अक्टूबर 2021 के महीने में बैंक की छुट्टियों की सूची के मुताबिक 1 अक्टूबर: बैंक खातों का अर्धवार्षिक समापन (गंगटोक), 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्य), 3 अक्टूबर: रविवार, 6 अक्टूबर: महालय अमावस्ये (अगरतला, बेंगलुरु, कोलकाता), 7 अक्टूबर: लैनिंग्थौ सनमही (इंफाल) के मेरा चौरेन हौबा, 9 अक्टूबर: दूसरा शनिवार,10 अक्टूबर: रविवार, 12 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) / (अगरतला, कोलकाता),13 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) / (अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची), 14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयु पूजा (अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम), 15 अक्टूबर: दुर्गा पूजा/दशहरा/दशहरा (विजया दशमी)/(इंफाल और शिमला को छोड़कर सभी बैंक), 16 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) / (गंगटोक), 17 अक्टूबर: रविवार,  18 अक्टूबर: कटि बिहू (गोहाटी), 19 अक्टूबर: ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलदुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)/बारावफात/(अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ , मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम), 20 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन/लक्ष्मी पूजा/ईद-ए-मिलाद (अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला), 22 अक्टूबर: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार (जम्मू, श्रीनगर), 23 अक्टूबर: चौथा शनिवार, 24 अक्टूबर: रविवार, 26 अक्टूबर: परिग्रहण दिवस (जम्मू, श्रीनगर) और 31 अक्टूबर: रविवार।  यही कारन है कि इतनी लंबी छुट्टियों के कारण आम लोगों को उसी हिसाब सेक् अपना बैंक का पूरा काम निपटा लेना पड़ेगा।