फिर बढ़ी एलपीजी सिलेंडर की कीमत

 01 Nov 2023  367

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महंगाई से त्रस्त आम आदमी की जेब पर प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच अब पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी की है। एक नवंबर 2023 से 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर सौ रुपए से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 19 किलोग्राम का सिलेंडर अब राजधानी दिल्ली में 1833 रुपए में मिलेगा, जबकि इससे पहले यह 1731 रुपये का मिल रहा था। वहीं, मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1684 रुपए से बढ़कर 1785.50 रुपए हो गई है। कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1839.50 रुपए से बढ़कर 1943 रुपए हो गई है। चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1999.50 रुपए में मिलेगा। खबर के मुताबिक,   कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 300 से ज्यादा रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले अक्टूबर महीने की पहली तारीख को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 209 रुपए तक बढ़ाए गए थे। बता दें त्यौहारों के मौसम में सिलेंडर की बढ़ी कीमतों ने एकबार फिर आम आदमी को परेशानी देने का काम ंकिया है।