फिर महंगी हुई सीएनजी

 23 Nov 2023  299

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज सीएनजी के उपभोक्ताओं को एकबार फिर महंगाई का झटका लगा है। दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। सीएनजी के दाम एक रुपए तक बढ़ाए गए हैं और इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 74.59 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 75.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। अन्य नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत अन्य शहरों में भी कीमत में इसी दर से बढ़ाई गई हैं। सीएनजी की नई कीमतें आज यानी 23 नवंबर 2023 से लागू हो गई हैं। दिल्ली के अलावा गौतम बुद्धनगर के नोएडा में सीएनजी की कीमत 80.20 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर अब 81.20 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं ग्रेटर नोएडा में ये 79.20 रुपए से बढ़कर 80.20 रुपए में मिलेगी।गाजियाबाद में इसकी कीमत 79.20 रुपए प्रति किलो की जगह अब 80.20 रुपए हो गई है और यही रेट हापुड़ में भी होंगे। रेवाड़ी में सीएनजी अब तक 82.20 रुपए प्रति किलोग्राम थे, जो बढ़कर 81.20 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दामों में किए गए बदलाव के संबंध में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल (IGL) की ओर से गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी शेयर की गई है। इसमें कंपनी की ओर से कहा गया है कि 23 नवंबर 2023 सुबह छह बजे से सीएनजी की कीमतें लागू कर दी गई हैं। बता दें कि आम आदमी पर सीएनजी की महंगाई ने खर धने का काम किया है।