मुंबई से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट की कोहरे के कारण इमरजेंसी लैंडिंग

 13 Jan 2024  332

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। खराब मौसम के कारण फ्लाइट 6ई 5319 को बांग्लादेश के ढाका की ओर मोड़ दिया गया था। बता दें कि असम के गुवाहाटी मौसम में खराब के कारण यह सब करना पड़ा। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद ढाका से गुवाहाटी तक उड़ान संचालित करने के लिए अब एक वैकल्पिक चालक दल की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को अपडेट के बारे में सूचित किया गया और उन्हें जहाज पर खाना परोसा गया है। बता दें कि देश के अनेक हिस्सों में खराब मौसम के कारण लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।