पंजाब में आईएसआई के तीन आतंकवादी पकड़े गए
23 Sep, 2022
508
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पंजाब के तरनतारन में सीआईए (CIA) स्टाफ टीम ने आईएसआई (ISI) के तीन आतंकियों को पकड़ा है। ये सभी आई 20 कार पर कहीं जा रहे थे। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है। इन आतंकियों में दमनजीत सिंह काहलों निवासी तलवंडी खुम्मन (जेंतीपुर) बटाला, परमिंदर सिंह पिंकी निवासी गांव हरशिया ( बटाला) गुरदासपुर और मुकेश कुमार मेशी निवासी गांव जांबा खेड़ी (थाना नीलखेड़ी) जिला करनाल हरियाणा शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक एसएसपी रणजीत सिंह ढिल्लों ने खूफिया सूचना के आधार पर इन आतंकियों को काबू किया है। इनसे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। इनके खिलाफ थाना सदर तरनतारन में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस गिरफ़्तारी को बेहद अहम माना जा रहा है।