Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

बाढ़ प्रभावित असम, बिहार और यूपी को राष्ट्रपति ने भेजी राहत सामग्री

24 Jul, 2020 875

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बाढ़ की विभीषिका से बिहार और आसाम में त्राहिमाम की स्थिति है. बाढ़ और कोरोना के संकट काल में लोगों को राहत देने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को असम, बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता के लिए राष्ट्रपति भवन से रेड क्रॉस राहत आपूर्ति के नौ ट्रकों को झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रपति भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अधिकारी भी उपस्थित थे। आईआरसीएच के महासचिव आरके जैन ने बताया कि दिल्ली से ये राहत सामग्री रेलगाड़ी के माध्यम से असम, बिहार और उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए संबंधित राज्यों की रेड क्रॉस शाखाओं का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राहत सामग्री में तिरपाल, टेंट, साड़ी, धोती, सूती कंबल, रसोई सेट, मच्छरदानी, चादरें, बाल्टियां और वाटर प्यूरीफायर जैसे सामान शामिल थे। इसके अलावा, कोविड-19 सुरक्षा आइटम जैसे सर्जिकल मास्क, पीपीई किट, दस्ताने और फेस शील्ड भी राष्ट्रपति कोविंद द्वारा रवाना की गई राहत सामग्री का हिस्सा हैं। ये वस्तुएं इन राज्यों में आईआरसीएस चिकित्सा सेवाओं से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ बाढ़ राहत और पुनर्वास प्रयासों में सबसे आगे रहकर काम कर रहे आईआरसीएस के स्वयंसेवकों के लिए हैं। जिस तरह बाढ़ और कोरोना ने लोगों को बेहाल कर रखा है ऐसे में इस तरह की राहत सामग्रियों से निश्चित ही पीड़ितों को राहत मिलेगी.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.