बॉलीवुड में सलमान खान के 34 साल पूरे
27 Aug, 2022
751
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दबंग खान यानी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 34 साल पूरे कर लिये हैं। सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म "किसी का भाई किसी की जान" से अपना पहला लुक इंटरनेट पर शेयर किया है। फिल्म का नाम पहले कभी ईद कभी दीवाली था। सलमान खान अपने लेटेस्ट वीडियो में लंबे बालों वाले लुक में दिखाई दिए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट को शेयर करते हुए, सलमान ने लिखा है कि #किसी का भाई किसी की जान। अपने वीडियो मैसेज में सलमान ने लिखा कि जैसा 34 साल पहले अब था, 34 साल बाद भी अब भी है। मेरे फिल्मी लाइफ का सफर यहीं से शुरू हुआ। मेरे साथ रहने के लिए थैंक्स। बता दें कि सलमान खान बॉलीवुड के सफलतम स्टार्स में से एक हैं।