Breaking News

भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अमेरिका में हत्या

23 Jun, 2022 757

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर साई चरण नक्का की अमेरिका (America) में  गोली मारकर हत्या कर दी गई। 25 साल के साई चरण नक्का तेलंगाना के नलगोंडा जिले के रहने वाले थे और अमेरिका में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर थे। चरण अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। चरण एक दोस्त को एयरपोर्ट पर छोड़कर घर लौट रहा था कि अश्वेत हमलावर ने उसके के सिर में गोली मार दी। चरण को घायलावस्था में मैरीलैंड विश्वविद्यालय के आर. एडम्स काउली शॉक ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर चरण मैरीलैंड के बाल्टीमोर शहर की एक कंपनी में पिछले दो साल से काम कर रहा था। आगे की जांच में पुलिस जुट गई है।

अन्य खबरे