Breaking News

हिमस्खलन से ऑस्ट्रेलिया में आठ की मौत

06 Feb, 2022 693

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मौसम जब खराब हो और जमकर हिमस्खलन हो तब अनहोनी तय है। पश्चिमी ऑस्ट्रिया में 24 घंटों के दौरान हिमस्खलन की तीन अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ये घटनाएं वोरार्लबर्ग और टायरॉल राज्य में शुक्रवार और शनिवार को घटित हुईं। पुलिस के मुताबिक ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड की सीमा के पास हिमस्खलन में, चार स्वीडिश स्कीयर और उनके ऑस्ट्रियाई गाइड की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार और रविवार को और हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की है। बता दें कि हिमस्खलन का खतरा अभी बना हुआ है।

अन्य खबरे