Breaking News

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के साथ 16 विदेशी जमाती गिरफ्तार

21 Apr, 2020 854

संवाददाता/in24 न्यूज़.
केंद्र सरकार के साथ ही यूपी में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के प्रोफेसर मो. शाहिद के साथ 16 विदेशी जमातियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रोफेसर शाहिद पर सभी को छुपाने का आरोप है। इन सभी की गिरफ्तारी सोमवार को हुई है। इनके अलावा कुछ और लोगों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया है। सभी को विदेशी अधिनियम का उल्लंघन करने, साजिश में शामिल होने और मदद करने के आरोप में पकड़ा गया है। कुल 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार जमातियों में 7 इंडोनेशिया और 9 थाईलैंड के हैं। जानकारी के अनुसार, जमातियों के साथ इनके 12 लोगों को उनकी मदद के लिए भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तीन थाना क्षेत्रों से कुल 30 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। करेली, शाहगंज और शिवकुटी इलाके से सभी को गिरफ्तार किया गया है। त्तर प्रदेश सरकार के हालिया आकलन में राज्य के 75 में से 40 जिलों में लॉकडाउन की स्थिति को असंतोषपूर्ण बताते हुए कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पाबंदियों का सख्ती से पालन करना जरूरी है। जिन जिलों में लॉकडाउन की स्थिति को ‘‘असंतोषपूर्ण'' बताया गया है उनमें राजधानी लखनऊ, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने राज्य के सभी 75 जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस प्रमुखों को 18 अप्रैल को यह आकलन भेजा। इसके दो दिन बाद देशव्यापी लॉकडाउन में कुछ ढील दी गई। सभी जिलों की इस सूची में जिलों में लॉकडाउन को स्पष्ट रूप से संतोषपूर्ण अथवा असंतोषपूर्ण श्रेणी मे रखा गया है।

अन्य खबरे