Breaking News

दिल्ली गैंगवार में 2 की मौत

20 May, 2019 1167

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

दिल्ली में दिनदहाड़े जिस तरह असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ गई हैं, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक तरफ जहाँ एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की हत्या शराब माफिया द्वारा कर दी जाती है , वहीँ दूसरी तरफ दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के पास दो प्रतिद्वंदी गिरोहों के बीच रविवार को हुई गोलीबारी में दो संदिग्ध अपराधी मारे गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नवादा इलाके के प्रवीण गहलोत और विकास दलाल के खिलाफ दिल्ली तथा हरियाणा में हत्या, फिरौती और डकैती के कई मामले दर्ज थे। उन्होंने बताया कि गहलोत अपनी कार में था। दूसरी कार में सवार लोगों ने उसके ऊपर गोली चला दी। मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी पुलिस की पीसीआर वैन ने अपराधियों पर तीन राउंड गोलियां चलायीं जिसमें एक बदमाश मारा गया। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी में शामिल दो लोग भागने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान कर ली गयी है और उन्हें दबोचने के प्रयास जारी हैं। 

अन्य खबरे