Breaking News

प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो प्रेमी ने तीन को मारकर खुद की आत्महत्या

11 Jul, 2021 811

संवाददाता/in24 न्यूज़।
इस आधुनिक दौर में लिव एंड रिलेशन आम बात है।  इसमें ब्रेकअप भी सहमति से संभव है। मगर मध्य प्रदेश के बैतूल में ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर मे घुसकर उसे, उसके मामा के लड़के और पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी। तीनों की हत्या करने के बाद प्रेमी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  जानकारी के मुताबिक इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के पहले प्रेमी ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस वीडियो में उसने बताया था कि उसका और बरखा का लंबे समय से अफेयर था लेकिन अब वो उसके साथ रहने में आनाकानी कर रही है। वीडियो में युवक भानु ठाकुर कह रहा है कि उसकी मौत के बाद उससे जुड़े किसी भी शख्स को परेशान न किया जाए क्योंकि यह सब वो पूरे होशोहवास में कर रहा है और इसकी जिम्मेदार उसकी पूर्व प्रेमिका है। यही नहीं, वीडियो में युवक ने उन लोगों के नाम भी बताए जिनसे उसे पिस्टल मिली थी। दरअसल बैतूल के आमला इलाके के भानु ठाकुर और बरखा सोनी में पिछले 7 सालों से दोस्ती थी इस दोस्ती को लेकर बरखा के परिवार वाले विरोध में थे और हमेशा नाराजगी जताते रहते थे। इसी को लेकर भानु ठाकुर और बरखा के बीच कुछ दिनों से विवाद शुरू हो गया था। भानु और बरखा की दोस्ती को लेकर नाराज परिजनों ने भानु ठाकुर के खिलाफ आमला थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस ने भानु ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की थी। शनिवार की दोपहर भानु पिस्टल लेकर बरखा के घर पहुंचा और उसने बरखा सोनी और उसके मामा के लड़के लोकेश सोनी पर फायर झोंक दिया। भानु गोलीबारी कर ही रहा था कि इसी बीच पड़ोस में रहने वाला लकी पाल भी वहां पहुंच गया। तीनों को गोली मारने के बाद भानु ने खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में चारों की ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि घटना को अंजाम देने के पहले भानु ठाकुर ने खुद का वीडियो बनाकर वायरल किया था जिसमें उसने दो कट्टे खरीदने का भी उल्लेख किया था। घटना का कारण भानु ठाकुर और बरखा के बीच किसी बात को लेकर विवाद बताया जा रहा है। बरखा के परिजन उनकी दोस्ती से नाराज थे। फरवरी माह में भानु के खिलाफ बरखा के मामा ने शिकायत भी की थी जिस पर कार्रवाई भी हुई थी। बहरहाल इस घटना ने साफ़ कर दिया है कि प्यार कब पाप में बदल जाए, कहा नहीं जा सकता।

अन्य खबरे