Breaking News

सब्जी बेचने वाले ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

15 Jun, 2023 687

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक सब्जी बेचने वाले द्वारा एक नाबालिग (minor) के साथ दुष्कर्म करने का मामला उत्तर प्रदेश के भदोही (Bhadohi) से सामने आया है। गोपीगंज पुलिस सर्कल (Gopiganj Police Circle) क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता ने 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। घटना मंगलवार दोपहर की है और आरोपी को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की बाजार गई थी, तभी 19 वर्षीय सब्जी विक्रेता उसे बहला-फुसलाकर पास की एक जर्जर इमारत में ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया और फरार हो गया। जब वह घंटों बाद घर लौटी तो उसका परिवार पहले से ही उसकी तलाश कर रहा था। स्टेशन हाउस ऑफिसर सदानंद सिंह ने कहा कि घर पहुंचने के बाद लड़की ने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई, जिन्होंने बुधवार को पुलिस से संपर्क किया। आरोपी समीर के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी समीर को बुधवार शाम को बाजार से गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे