Breaking News

मुंबई के 23 फ्लाइओवरों होगा सौंदर्यीकरण

11 Oct, 2018 4936
in24न्यूज़ /मुंबई- 
राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाली महाराष्ट्र रोड डिवलमेंट कार्पोरेशन (एमएसआरडीसी) ने एक बड़ा निर्णय लिया हैं जो मुंबई की 23 फ्लाइओवरों का सौंदर्यीकरण करेगी। मुंबई महानगर में भंगार दिखने वाली फ्लाइओवर का कायाकल्प बदलने का फैसला एमएसआरडीसी ने लिया हैं निर्णय के मुताबिक़ फ्लाइओवर के नीचे गार्डेन बनाया जायेगा। 14 करोड़ की लागत से होने वाले फ्लाइओवर के सौंदर्यीकरण को सरकार ने हरी झंडी दे दी है जिसका काम जल्द शुरू किया जायेगा। जानकारी के अनुसार फ्लाइओ‌वर के नीचे करीब 27,023 वर्ग मीटर के गार्डन तो कही वर्टिकल गार्डन बनाये जायेंगे जिनके खंभों पर खूबसूरत पौधे लगाने का निर्णय सरकार ने लिया हैं दक्षिण मुंबई स्थित जेजे फ्लाइओवर और वाई ब्रिज पर लाइटिंग लगाने की व्यवस्था के अलावा एल्फिस्टन फ्लाइओवर वर्ली, अंधेरी, गोरेगांव, कुर्ला, गोवंडी, चेंबूर, मानखुर्द सहित पूरे 23 फ्लाइओवर का सौंदर्यीकरण किया जायेगा।        
 
 

अन्य खबरे