Breaking News

असम और गुजरात में बाढ़ का कहर, अहमदाबाद और चराईदेव बेहाल

27 Jul, 2026 65

मानसून ने इस बार खूब रुलाया है। असम से लेकर गुजरात तक हर तरफ पानी ही पानी है। लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 27 जुलाई से 2 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई जगहों पर गरज के साथ बहुत भारी बारिश जारी रहेगी। वहीं गुजरात में भी अगले 24 घंटों तक अति भारी बारिश की आशंका है।

असम में ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर बढ़ गया है। नदी किनारे रहने वाले लोग डर के साए में जी रहे हैं। प्रशासन ने कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। चराईदेव समेत राज्य के कई जिले पानी में डूबे हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 27 जुलाई से 2 अगस्त तक असम में गरज, बिजली और बहुत भारी बारिश का दौर रहेगा।

गुजरात में भी मानसून ने कहर बारशा दिया है। अहमदाबाद, इंदौर, मेहसाना, पाटन, साबरकांठा, गांधीनगर, दाहोद, गोधरा, हिम्मतनगर में अगले 24 घंटे तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। राजस्थान पर बना कम दबाव का क्षेत्र अभी गुजरात को भीगा रहा है। अगले 24 घंटे तक साबरकांठा, इदार, मेहसाना और अहमदाबाद में मूसलाधार बारिश हो सकती है। 24 घंटे बाद बारिश थोड़ी कम होगी, पर बाढ़ से राहत तुरंत मिलने के आसार नहीं हैं। सड़कें समंदर बन गई हैं। घरों में पानी घुस गया है। मवेशियों को चारा नहीं मिल रहा और रास्ते बंद होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 5 दिनों तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश होगी। केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु में भी 27 से 30 जुलाई तक बहुत भारी बारिश हो सकती है दिल्ली एनसीआर में भी लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले 7 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि कमजोर इमारतों में न रहें। जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें। गरज और बिजली के समय घर के अंदर रहें, खिड़की दरवाजा बंद रखें और पेड़ों के नीचे न खड़े हों। तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।  मौसम विभाग का कहना है कि 1 और 2 अगस्त को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इसलिए अगले कुछ दिन सभी को सावधान रहना होगा। 

अन्य खबरे