Breaking News

बालक एवं बालिकाओं के लिए विद्यार्थी शब्द का हो इस्तेमाल - एनसीईआरटी

23 Jan, 2023 937


संजय मिश्रा/in24न्यूज़ 

  देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारत के ट्रांसजेंडर युवाओं पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में 'किन्नर मां एक सामाजिक संस्था' ने भी हिस्सा लिया. इस राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम का हिस्सा होने के नाते किन्नर मां एक सामाजिक संस्था की पदाधिकारी सोनाली चौकेकर ने सलमा खान के मार्गदर्शन में युवा ट्रांसजेंडर की शिक्षा और तत्काल जरूरतों के संबंध में अपने विचार और अपनी राय रखी. जिसके बाद सोनाली चौकेकर की राय के मद्देनजर एनसीईआरटी मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय स्तरीय समिति गठित करने का फैसला लिया ताकि आगे से बालक और बालिकाओं के स्थान पर विद्यार्थी शब्द का इस्तेमाल हो सके. एनसीईआरटी के फैसले के बाद केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेन यादव ने ट्रांसजेंडर के लिए लिंग तटस्थ वेतनमान के अनुसार ट्रांसजेंडर को रोजगार में शामिल करने और उन्हें श्रम मंत्रालय के तहत पहचान पत्र और पंजीकरण प्रदान करने का आश्वासन दिया. किन्नर मां एक सामाजिक संस्था ने ट्रांसजेंडर समुदाय से संबंधित भेदभाव और कलंक को कम करने और स्वीकृति के स्तर को बढ़ाने के लिए एनसीईआरटी के फैसले का स्वागत किया.

अन्य खबरे