सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन

 01 Sep 2022  445

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
खराब स्वास्थ्य और जांच एजेंसियों से पहले से ही परेशान कांग्रेस पार्टी की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक बड़ा झटका लगा है। उनकी मां का इटली में निधन हो गया। इस बात की जानकारी कांग्रेस पार्टी के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ट्विटर पर दी। ट्वीट कर उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल हुआ। जानकारी के लिए बता दें कि राहुल और प्रियंका गांधी पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने गए हैं। 2020 में  जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं पर कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, तो पार्टी ने कहा था कि वह एक बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर थे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 23 अगस्त को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए रवाना हुई थीं। सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा पहले से ही विदेश में हैं। सोनिया के परिवार में मातम का माहौल है।