इश्क में शारीरिक संबंध रेप नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

 20 Sep 2023  150

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अधिक समय तक इश्क के दौरान शारीरिक संबंध बनाना रेप की श्रेणी में नहीं आता। इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें हाईकोर्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही आरोपी को कार्रवाई से राहत दी। इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें हाईकोर्ट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि दरअसल एक युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पीड़िता ने बताया कि उसने उसके साथ शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। साथ ही आरोप लगाया कि उसने अब उससे शादी करने से मना कर दिया है। इस पर पीड़िता के वकील ने कई दलीलें रखी। लड़की का दावा है कि उसके परिवार ने पैसे देकर उसे सऊदी अरब भेजा, जहां पर वो कमाने लगा। कुछ दिनों बाद वो वापस आया और शादी की बात से पलट गया। इसके बाद उन्होंने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। निचली अदालत में इस मामले की चार्जशीट दाखिल हुई थी, जिस पर आरोपी हाईकोर्ट पहुंचा।आरोपी के वकील ने कोर्ट को बताया कि दोनों में शारीरिक संबंध मर्जी से बना था। सबसे अहम बात लड़की उस वक्त बालिग थी। ऐसे में रेप के आरोप गलत हैं। जियाउल्लाह को फंसाने के लिए ये मामला दर्ज करवाया गया है। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि अगर लंबे समय तक चले प्रेम प्रसंग में शारीरिक संबंध बनता है। साथ ही कोई शादी से मुकर जाता है, तो इसे रेप नहीं माना जा सकता है। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ दाखिल चार्जशीट को भी रद्द कर दिया। बता दें कि प्रेम प्रसंग में रहने के बावजूद कई बार प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे पर आरोप लगाने से बाज नहीं आते!