अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी रामायण-महाभारत

 22 Nov 2023  210

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
सोशल साइंस के स्कूली पाठ्यक्रम को संशोधित करने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने एक उच्च स्तरीय समिति गठित की थी। समिति ने टेक्स्ट बुक में रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों को शामिल करने और स्कूल में क्लासों की दीवारों पर संविधान की प्रस्तावना लिखने की सिफारिश की है। इस बात की जानकारी समिति के अध्यक्ष सीआई इस्साक ने दी। इस्साक ने जोर देते हुए कहा कि कक्षा सात से 12 तक के छात्रों को रामायण और महाभारत पढ़ाना महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समिति ने छात्रों को सामाजिक विज्ञान सिलेबस में रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों को पढ़ाने पर जोर दिया है। इस्साक ने कहा कि देशभक्ति की कमी के कारण हर साल हजारों छात्र देश छोडक़र दूसरे देशों में नागरिकता ले लेते हैं, इसलिए उनके लिए अपनी जड़ों को समझना, अपने देश और अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम विकसित करना महत्वपूर्ण है। बता दें आज के दौर में शिक्षा ही विद्यार्थी को उज्ज्वल भविष्य दे सकती है।