सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश फातिमा बीबी का निधन

 23 Nov 2023  301

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त होने वाली पहली महिला जज, जस्टिस एम. फातिमा बीबी का आज कोल्लम के एक निजी अस्पताल में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अपने लंबे और उल्लेखनीय करियर में जस्टिस बीवी ने देश भर में महिलाओं के लिए आदर्श और आइकन के रूप में काम किया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट जज की पोस्ट से रिटायरमेंट के बाद तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होकर राजनीतिक क्षेत्र पर भी अपनी छाप छोड़ी। केरल के पंडालम की रहने वाली जस्टिस बीवी ने यूनिवर्सिटी कॉलेज, तिरुवनंतपुरम से बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल करने से पहले पथानामथिट्टा के कैथोलिकेट हाईस्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी। उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री प्राप्त की और 14 नवंबर, 1950 को वकील के रूप में नामांकित हुईं। बता दें कि उनके निधन से देश को बड़ी क्षति हुई है।