Breaking News

31 मार्च तक सभी पैसेंजर ट्रेन बंद

22 Mar, 2020 890
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जानलेवा कोरोना की महामारी देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 31 मार्च तक सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही यह कंफर्म हो गया कि अब 31 मार्च तक आप ट्रेन से कहीं भी सफर नहीं कर सकते हैं. आज सुबह चार बजे से पहले जिन लोगों ने अपनी ट्रेन ले ली है, सिर्फ वही अपने गंतव्य तक जाएंगी.  पीआईबी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय रेलवे ने सभी प्रीमियम ट्रेन, सभी मेल/एक्सप्रेस, सभी पैसेंजर ट्रेन, सभी उपनगरीय ट्रेन, कोलकाता मेट्रो रेल तथा कोंकण रेलवे समेत सभी यात्री ट्रेन सेवाओं को 31 मार्च तक कैंसल करने का निर्णय लिया है. हालांकि कोलकाता मेट्रो रेल तथा  उपनगरीय ट्रेनों की सीमित सेवाएं आज 22 मार्च तक चलेंगी.

अन्य खबरे